Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हत्या से रंगदारी तक, झारखंड के 87 मोस्ट वांटेड की लिस्ट जारी
Jharkhand

हत्या से रंगदारी तक, झारखंड के 87 मोस्ट वांटेड की लिस्ट जारी

हत्या, डकैती और रंगदारी जैसे संगीन मामलों में वांछित 87 अपराधियों की सूची झारखंड पुलिस ने जारी की, कई जिलों और राज्यों तक नेटवर्क फैला।
By Samsul HaqueJanuary 17, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: राज्य में अपराध पर लगाम कसने के लिए झारखंड पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इसके साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं, ताकि आम जनता की मदद से इन्हें जल्द पकड़ा जा सके।

गंभीर अपराधों में लिप्त हैं आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सूची में शामिल अधिकांश अपराधियों पर एक से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कई ऐसे अपराधी भी हैं, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में भी सक्रिय रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से राज्य में अपराध की बड़ी कमर टूटेगी।

जिलेवार जारी की गई सूची

झारखंड के लगभग सभी प्रमुख जिलों से अपराधियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। जमशेदपुर, रांची, चाईबासा, हजारीबाग, देवघर, पलामू, बोकारो, गुमला, गिरिडीह, सरायकेला, लोहरदगा और खूंटी जैसे जिलों में सक्रिय अपराधियों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा नाम हजारीबाग और चाईबासा जिले से सामने आए हैं।

जिलेवार सूची

जमशेदपुर : रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद, मो. इमरान

रांची : लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक

चाईबासा : गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया

इस खबर को भी पढ़ें : मोस्टवांटेड प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्य हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

सरायकेला : मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान

लोहरदगा : आलोक भगत, आशीष उरांव

लातेहार : आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां

देवघर : गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास, महावीर मंडल

कोडरमा : महावीर यादव

जामताड़ा : किशोर मंडल

दुमका : कारु

हजारीबाग : उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो, तीरथ महतो

गढ़वा : संतोष पाण्डेय, भरत प्रसाद साह

पलामू : कमलेश सिंह, चंगेज खान

खूंटी : केशव कुमार

गिरिडीह : इंदर मंडल, अशोक वर्मा

गुमला : शोएब मिर्धा, कर्मा उरांव, मनोज उरांव

बोकारो : राजू मुंडा, विनोद सिंह, रतन तांती

अन्य राज्यों के अपराधी भी सूची में

बिहार : राजू यादव, रोमित कुमार, अमित दास, अजित दास, धर्मेन्द्र यादव, रोहित कुमार

हरियाणा : मो. आरिफ

पश्चिम बंगाल : डब्लू शेख

दीप ग्वाला, दीप यादव

फरीदाबाद : अरशद अली

जनता से सहयोग की अपील

झारखंड पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सूची में शामिल किसी भी अपराधी के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के सहयोग से इन मोस्ट वांटेड अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.