फॉण्ट कनवर्टर NEW

HIL फाइनल: रांची में 10 जनवरी को होगा खिताबी जंग, सीएम बढ़ाएंगे जोश!

Ranchi News: झारखंड की खेल प्रेमी जनता के लिए 10 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राजधानी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रांची में हॉकी का ‘सुपर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की खेल प्रेमी जनता के लिए 10 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राजधानी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

रांची में हॉकी का ‘सुपर संडे’ जैसा रोमांच; सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एसजी पाइपर्स और बंगाल टाइगर्स के बीच खिताबी भिड़ंत

इस खिताबी भिड़ंत में टूर्नामेंट की दो सबसे आक्रामक टीमें, एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स, ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

दिग्गजों की मौजूदगी में होगा खिलाड़ियों का सम्मान

इस भव्य आयोजन को और भी यादगार बनाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, विधायक कल्पना सोरेन सम्मानित अतिथि के तौर पर खेल के मैदान में बेटियों का हौसला बढ़ाएंगी।

पाइपर्स बनाम टाइगर्स: कौन बनेगा चैंपियन?

पूरे टूर्नामेंट के दौरान एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स ने अपने शानदार तालमेल और रक्षात्मक रणनीति से दर्शकों का दिल जीता है। जहां बंगाल टाइगर्स की आक्रामक फॉरवर्ड लाइन किसी भी डिफेंस को भेदने में माहिर है, वहीं एसजी पाइपर्स की टीम अपने सटीक पासिंग और पेनाल्टी कॉर्नर भुनाने के लिए जानी जाती है। रांची के दर्शकों के बीच इन दोनों टीमों के समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ने की उम्मीद है।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची में श्राची बंगाल टाइगर्स की दहाड़: आखिरी पलों में पलटा मैच का पासा

हॉकी का हब बना रांची

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि रांची अब वैश्विक हॉकी के मानचित्र पर एक अनिवार्य केंद्र बन चुका है। फाइनल को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। खेल प्रेमियों के लिए यह मुकाबला न केवल मनोरंजन बल्कि भारतीय महिला हॉकी की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन भी होगा।

इस खबर को भी पढ़ें : HIL 2025: श्राची बंगाल टाइगर्स का विजयी आगाज; सूरमा को 1-0 से हराया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram