Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»अवैध संबंध के शक में कत्ल, जंगल में मिली लाश का राज़ खुला, 3 गिरफ्तार
Jharkhand

अवैध संबंध के शक में कत्ल, जंगल में मिली लाश का राज़ खुला, 3 गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, आदित्यपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
By Samsul HaqueJanuary 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया

ने बताया कि गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो 24 दिसंबर 2025 को रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 25 दिसंबर 2025 को आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल के अंदर झाड़ियों से संदीप महतो का शव बरामद किया गया। शव को पहचान से बचाने के उद्देश्य से झाड़ियों में छुपाया गया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इस खबर को भी पढ़ें : आदित्यपुर के जंगल में दफन मिली लाश; बाहर निकले पैर देख कांप उठे लोग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी की। कड़ी मेहनत और सटीक जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गोरांगो कालिंदी तथा गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक को गिरफ्तार किया।

इस खबर को भी पढ़ें : आदित्यपुर मर्डर मिस्ट्री: मिट्टी चीरकर बाहर निकले पैर, खुला ह’त्या का राज

पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास चंद्र महतो को मृतक संदीप महतो पर यह संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है। इसी शक और आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संदीप महतो की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में छुपा दिया और कुछ दस्तावेजों को जला दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल, घटना में इस्तेमाल किया गया CNG ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, मृतक का अधजला आधार कार्ड और पासबुक तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का दावा है कि मामला पूरी तरह से सुलझा लिया गया है।

इस पूरे मामले के सफल उद्भेदन में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई सुधांशु कुमार, विनोद टुडू और सुरेश राम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है और यदि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.