फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 3 दिन का इंटरनेशनल डॉग शो, 326 वर्ल्ड-क्लास डॉग्स की एंट्री

Jamshedpur News: जमशेदपुर केनेल क्लब (जेकेसी) के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां और 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन 9 से 11 जनवरी तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर केनेल क्लब (जेकेसी) के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां और 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन 9 से 11 जनवरी तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश और विदेश से आए वर्ल्ड-क्लास डॉग अपनी उत्कृष्ट बनावट, वंशावली, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन कैनाइन स्पोर्ट्स और डॉग ब्रीडिंग की दुनिया में एक बड़े उत्सव के रूप में देखा जा रहा है।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेकेसी की प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में ओबीडिएंस प्रतियोगिता, लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, बीगल स्पेशलिटी शो और सभी नस्लों के लिए ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप शो का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भारत सहित विभिन्न देशों से आए अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त जज अपनी भूमिका निभाएंगे। जज पैनल में भारत से फिलिप बट और फिनलैंड से इरिना पोलेटाएवा जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं, जिनका वैश्विक डॉग शो में लंबा अनुभव रहा है।

ओबीडिएंस प्रतियोगिता को देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इस वर्ष इसमें कुल 39 डॉग
भाग ले रहे हैं, जिनमें से 20 कुत्ते पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता स्तर के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि 7 डॉग साथी मूल्यांकन श्रेणी में हिस्सा लेंगे, जिनका उपयोग चिकित्सकीय और सेवा कार्यों में किया जाता है। यह प्रतियोगिता डॉगों के अनुशासन, आज्ञाकारिता और प्रशिक्षण स्तर को परखने का महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है।

चैम्पियनशिप शो में इस बार कुल 326 डॉग ‘बेस्ट इन शो’ के खिताब के लिए रिंग में उतरेंगे। प्रतियोगिता में 43 विभिन्न नस्लों की भागीदारी दर्ज की गई है। इसमें तिब्बती मास्टिफ, चाउचाउ, डोगो अर्जेंटिनो, इंग्लिश सेटर जैसी विदेशी और आकर्षक नस्लों के साथ-साथ भारतीय देसी नस्लों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। कारवां हाउंड, कोंबाई, मुधोल हाउंड, पश्मी और राजापलायम जैसी भारतीय नस्लें अपनी फुर्ती, शारीरिक बनावट और विशिष्ट खूबियों का प्रदर्शन कर भारतीय कैनाइन विरासत को मजबूती से सामने रखेंगी।

इस वर्ष आयोजन में जमशेदपुर के स्थानीय डॉगों और उनके मालिकों के लिए भी विशेष सम्मान की व्यवस्था की गई है। शहर के शीर्ष 8 स्थानीय कुत्तों को प्रथम बेस्ट इन शो से लेकर 8वें बेस्ट इन शो तक रैंक प्रदान कर “जमशेदपुर के सर्वश्रेष्ठ स्थानीय डॉगों” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बेस्ट लोकल हैंडलर और रिजर्व बेस्ट हैंडलर का चयन भी किया जाएगा।

शो की एक और बड़ी खासियत इसका वर्ल्ड-क्लास जज पैनल है। सभी जज एफसीआई (फेडरेशन सायनोलॉजिक इंटरनेशनल) से प्रमाणित हैं और इनमें से अधिकांश वर्ल्ड डॉग शो के नियमित जज रह चुके हैं। अपने-अपने ब्रीड्स के विकास में अग्रणी माने जाने वाले ये विशेषज्ञ प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह डॉग शो न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे देश के कैनाइन प्रेमियों के लिए यादगार आयोजन साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram