फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर थाना परिसर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, पुलिस जवानों को दिलाई गई शपथ

गुमला/चैनपुर:-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चैनपुर थाना परिसर में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों को सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/चैनपुर:-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चैनपुर थाना परिसर में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल नियम तोड़ने वालों का चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है।

एसआई अरविंद कुमार ने जवानों को सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की भी शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने पुलिस जवानों को निर्देश दिया कि गश्त और ड्यूटी के दौरान आम लोगों, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जब पुलिस स्वयं नियमों का सख्ती से पालन करेगी, तभी आम जनता में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा।

एसआई ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर मौतें लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिन्हें जागरूकता और अनुशासन से काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर चैनपुर थाना के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मी और जवान मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram