फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनता दरबार में डीसी रांची ने सुनी फरियादें, लापरवाही पर नहीं होगी कोई ढिलाई

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त सभी फरियादों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त सभी फरियादों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

जनता से संवाद के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि उपयोग की अनुमति (परमिशन) तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें।

उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है। जनता दरबार जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पाता है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर मोराबादी मैदान में आयोजन की अनुमति का अनुरोध किया। प्रतिनिधियों ने महोत्सव की सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने उनके अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram