फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चेन छिनतई और मारपीट मामले में फरार मनी सिंह गिरफ्तार

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते छह सितंबर को पटेल चौक के पास हुई चेन छिनतई और मारपीट की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपित मनी सिंह उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते छह सितंबर को पटेल चौक के पास हुई चेन छिनतई और मारपीट की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपित मनी सिंह उर्फ मनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों के साथ मारपीट करने और एक युवक से सोने की चेन व लॉकेट छीनने का आरोप है।

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपितों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तभी से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मुख्य आरोपित मनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन के बाहर 25 दिसंबर की देर रात हुई एक अन्य गंभीर घटना में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर-21 पर तैनात पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

जब पुलिस ने घायल युवक को बचाने और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने मौके पर पहुंचे पुलिस जवान पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपित को दबोच लिया। इस घटना में घायल पुलिस जवान और चाकूबाजी का शिकार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram