फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन दिवसीय झारखंड दौरा पूरा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे का सफलतापूर्वक समापन किया। दिल्ली प्रस्थान के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रपति को विदाई दी। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे।

अपनी भाषा में पढ़ें

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और प्रशासनिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े आयोजनों में शिरकत की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने पूरी सतर्कता के साथ निभाया।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विदाई के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा झारखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और प्रेरणा मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram