अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले का चिलगु इलाका गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। यहां आयोजित मुर्गों की लड़ाई के खेल के दौरान अपराधियों ने 35 वर्षीय विजय तिर्की की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वहां भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन हमलावर पहले से ही विजय का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही विजय मौके पर पहुंचा, हथियारबंद लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आपराधिक इतिहास और गैंगवार की आशंका; पुलिस ने शुरू की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, मृतक विजय तिर्की का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गतिविधियों में संलिप्त था। प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार के तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। चिलगु के इस मैदान में विजय को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

