फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो व उलीडीह मंडल के नए भाजपा अध्यक्षों ने विधायक सरयू राय से लिया आशीर्वाद

Jamshedpur News: मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने श्री राय से आशीर्वाद लिया और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने श्री राय से आशीर्वाद लिया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राय को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

विधायक सरयू राय ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व निभाना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

श्री राय से मिलने वालों में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र राय सहित राकेश प्रसाद, राजू प्रजापति, अभय, विकेश, महेश, अमित, विकास जायसवाल, मनोज तिवारी, सुशील पांडेय, सुमन श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, अमित कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram