फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

आजादनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: आजादनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर गांजा की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur News:  आजादनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर गांजा की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नकद राशि बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो एनएच-33 स्थित कुमरुम बस्ती निवासी मंटू सिंह उर्फ फुचु (35) के रूप में हुई है। उसके पास से 41 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन 301.31 ग्राम है, के साथ 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुचुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 22 दिसंबर की शाम आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह–तामोलिया लिंक रोड स्थित सीटी इन होटल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और नकद राशि बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले एक तस्कर से गांजा खरीदकर लाया था और इलाके में घूम-घूम कर इसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संबंधित तस्कर के घर पर भी छापेमारी की, हालांकि वहां से कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।आजादनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram