अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज बोकारो शाखा की उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित पेंशन अदालत में भाग लिया गया, बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं प्रधान लिपि के उपस्थित हुए, पेंशन कल्याण समाज की ओर से वाल्मीकि प्रसाद सिंह ललित कुमार सिंहा बालकृष्ण कुमार मलिक प्रसाद यादव विजय कुमार महतो ने भाग लिया , सेवा निवृत कर्मचारियों की समस्याएं लंबित वेतन ,बकाया राशि इन सभी बिंदुओं को लोक अदालत में रखा गया। बाद में पेंशनर्स कल्याण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल उपायुत बोकारो से मिलकर निम्नलिखित मांगों को विचार करने का आग्रह किया,पेंशन कल्याण समाज को बैंकों में सभी विभागों में वरिष्ठ नागरिक का दर्जा देते हुए विशेष व्यवस्था करने की मांग रखी गई। संग्रहालय के आसपास एक कार्यालय की व्यवस्था करने की भी मांग की गई ताकि पेंशनर संबंधी सभी समस्याओं को निपटने में उपायुक्त महोदय का सहयोग किया जा सके एवं अन्य समस्याओं सरकारी कार्यों में सहयोग करने का भी पेंशन कल्याण समाज द्वारा आश्वासन दिया गया । उपायुक्त महोदय बोकारो ने स्पष्ट रूप से बोला कि हर माह में एक बैठक बुलाया जाएगा जिसमें पेंशनर्स कल्याण समाज के पदाधिकारी को भी शामिल किया जाएगा और विभिन्न सारी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। उपायुत बोकारो को पेंशन कल्याण समाज द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

