फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सीतारामडेरा में नशे का खेल खत्म, 58 पुड़िया के साथ दो धराए

जमशेदपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से ब्राउन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब नौ बजे पुलिस को स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के आसपास अवैध नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद सीतारामडेरा थाना की पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान रौशन महतो और शिव किशोर पाण्डेय को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में दोनों के पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया।

रविवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले भर में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram