फॉण्ट कनवर्टर NEW

पारडीह काली मंदिर के पास भीषण हादसा, स्कॉर्पियो–पिकअप की टक्कर

जमशेदपुर। रविवार सुबह रांची–टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पारडीह काली मंदिर के समीप चांडिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोलकाता से रांची की ओर जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही पिकअप वैन से आमने–सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। रविवार सुबह रांची–टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पारडीह काली मंदिर के समीप चांडिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोलकाता से रांची की ओर जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही पिकअप वैन से आमने–सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी गोड्डा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं पिकअप वैन के चालक सौरव इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वह वाहन में ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के बीच अलग–अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी, जबकि कुछ के अनुसार वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण सड़क की एक लेन बंद है और फिलहाल दोनों दिशाओं का आवागमन एक ही लेन से कराया जा रहा है। इससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram