Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डहर ऐप से डिजिटल होगी बच्चों की गणना, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
Jharkhand

डहर ऐप से डिजिटल होगी बच्चों की गणना, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

By Shiwam KeshriDecember 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

शिक्षा विभाग की डिजिटल पहल से नामांकन और ड्रॉपआउट ट्रैकिंग होगी आसान

गुमला/चैनपुर:शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चैनपुर प्रखंड में ‘डहर ऐप’ को लेकर शिक्षकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण चैनपुर प्रखंड परिसर स्थित पुस्तकालय में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) सतेंद्र कुमार ने डहर ऐप की उपयोगिता और इसके प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अब 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की गणना पूरी तरह डिजिटल रूप से की जाएगी। इससे नए नामांकन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी, वहीं विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी आसान होगा।

बीपीओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायत, गांव एवं टोलों का विस्तृत सर्वेक्षण करें। सर्वेक्षण से प्राप्त सभी आंकड़ों को निर्धारित समय सीमा के भीतर डहर ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा, ताकि विभाग के पास प्रत्येक बच्चे की वास्तविक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध रह सके।

प्रशिक्षण के समापन पर बीपीओ सतेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्य अत्यंत गंभीर है और इसकी नियमित मॉनिटरिंग उपायुक्त महोदय द्वारा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.