फॉण्ट कनवर्टर NEW

पोंडा में राशन घोटाले का आरोप, लाभुकों की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने की जांच

Bokaro News: कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत के जन वितरण प्रणाली डीलर आशीष कुमार हांसदा के खिलाफ राशन कार्डधारी लाभुकों के शिकायत पर बुधवार को कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह पोंडा पंहुचे। ग्रामीण लाभुक शिकायत पर पूछताछ करते हुए डीलर आशीष हांसदा को स्टाॅक पंजी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत के जन वितरण प्रणाली डीलर आशीष कुमार हांसदा के खिलाफ राशन कार्डधारी लाभुकों के शिकायत पर बुधवार को कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह पोंडा पंहुचे। ग्रामीण लाभुक शिकायत पर पूछताछ करते हुए डीलर आशीष हांसदा को स्टाॅक पंजी व वितरण पंजी लेकर कार्यालय में उपस्थापित करने का कहा। वहीं स्थानीय मुखिया को ग्राम सभा कर लाभुकों की शिकायत के अधार पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर निर्णय लेने को कहा है। ग्रामीण लाभुकों का शिक़ायत है कि डीलर द्वारा बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा कैप्चर कराकर तीन तीन महिने से खाद्यान्न नहीं दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा कुछ कहे जाने पर डीलर द्वारा धमकी दी जाती है। कहा जाता है जहां जाना है जाइये कुछ नहीं होगा। शिकायत करने वाले में बबीता देवी, रेखा कुमारी, मेनका देवी, रूपमनी कुमारी, कौशल्या देवी, देवेंद्र कुमार, मनोज मुर्मू, सरिता देवी, देवसरन मांझी, तिलका मांझी अघनु हेंब्रम, दिलीप मरांडी, सुधीर हेंब्रम, केदार नायक व मथूर नायक आदि शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram