फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“फाइनल में छाया बिकानीपुर का जलवा… सीधे सेटों में जीतकर उठाई चैंपियन ट्रॉफी”

सरायकेला।बिकानीपुर ने श्रीरामपुर को फाइनल में सीधे सेटों में 15-9 और 15-7 से मात देकर अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। शुक्रवार को बडाहरिहरपुर मैदान में खेले गए फाइनल में बिकानीपुर को श्रीरामपुर को हारने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता सरायकेला

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

सरायकेला।बिकानीपुर ने श्रीरामपुर को फाइनल में सीधे सेटों में 15-9 और 15-7 से मात देकर अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। शुक्रवार को बडाहरिहरपुर मैदान में खेले गए फाइनल में बिकानीपुर को श्रीरामपुर को हारने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता सरायकेला जिला के पदमपुर में अवस्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड (एपीएनआरएल) के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित की गयी थी। फाइनल मुकाबले में बिकानीपुर की टीम ने श्रीरामपुर को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिला। मैच खत्म होते ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और “विनर… विनर” के नारों से गूंज उठा। प्रतियोगिता में कुल सात गांवों की टीमें बिकानीपुर, श्रीरामपुर, बड़ाहरिहरपुर, छोटाहरिहरपुर, पदमपुर, महादेवपुरम और पिंड्राबेरा ने हिस्सा लिया।
हर मैच में ग्रामीण युवाओं का जोश और खेल भावना चरम पर दिखी। उद्घाटन समारोह में एपीएनआरएल के मानव संसाधन विभाग के जीएम एस. के. परवेज और सहायक महाप्रबंधक मंजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। वहीं समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दुग्धा पंचायत के मुखिया मोहन बास्के ने विजेता टीम बिकानीपुर और उपविजेता टीम श्रीरामपुर को ट्रॉफी प्रदान की तथा सभी प्रतिभागी टीमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आयोजन के संयोजक संजीत सिन्हा ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांवों के बीच भाईचारा और खेल भावना को बढ़ाने का माध्यम है। ग्रामीण खेल प्रेमियों ने इस तरह के आयोजनों की निरंतरता की मांग की है ताकि युवा खेल के मैदान में अपना भविष्य संवार सकें। सभी टीम के खिलाड़ियों ने आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram