फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“युवा और महिलाएँ तैयार… 14 दिसंबर को महारक्तदान शिविर में उमड़ने की उम्मीद”

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था व्यापक स्तर पर तैयारियाँ कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News:  लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था व्यापक स्तर पर तैयारियाँ कर रही है। संस्था के संरक्षक एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपस्थिति में लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को शिविर में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही, शिविर की बेहतर रूपरेखा तय करने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। बैठक में रक्तदान शिविर के प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी के लिए पोस्टरों का वितरण भी किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक ललित दास ने बताया कि लोक समर्पण संस्था बीते कई वर्षों से समाज सेवा के विविध कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाती रही है। इस बार संस्था ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पहल की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सर्वोत्तम कार्य है और शिविर में अधिक से अधिक युवाओं एवं मातृशक्ति को शामिल करना हमारी संस्था का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने एवं रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भेंट स्वरूप हेलमेट दिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। ललित दास ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं के भागीदारी की उम्मीद है। संस्था के सभी सदस्य पूरे समर्पण और तन्मयता से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। संस्था इस नेक मानवीय कार्य में योगदान देने वाले प्रत्येक रक्तदाताओं के सुविधा और सहूलियत का पूरा ध्यान रखेगी।

वहीं, उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। ललित दास ने विश्वास जताया कि यह शिविर जमशेदपुर में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई चेतना का संचार करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram