अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: बोकारो के सेक्टर–4 थाना क्षेत्र में आज पुलिस प्रशासन एवं नगर सेवा भवन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमे सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर बनाई गई, कई अवैध दुकानों एवं अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। टीम ने पहले मौके पर मौजूद लोगों को अतिक्रमण के नुकसान और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया, जिसके बाद जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माणों को हटाया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है तथा आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

