फॉण्ट कनवर्टर NEW

अफवाहों पर लगा ब्रेक, सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से लौटे रांची

Ranchi News: पिछले पांच दिनों से दिल्ली में रहने के कारण सीएम हेमंत सोरेन को लेकर जो तरह–तरह की बातें फैल रही थीं, उन सब पर आज पूरी तरह रोक लग गई। शुक्रवार को राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: पिछले पांच दिनों से दिल्ली में रहने के कारण सीएम हेमंत सोरेन को लेकर जो तरह–तरह की बातें फैल रही थीं, उन सब पर आज पूरी तरह रोक लग गई। शुक्रवार को राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दिल्ली गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं, और दोनों आज एक साथ रांची लौटे।

इस खबर को भी पढ़ें : दिल्ली में डेरा, झारखंड में सियासी उबाल- हेमंत सोरेन क्या पलटेंगे खेल?

दिल्ली प्रवास पर जमकर उड़ी अफवाहें

सीएम की लगातार अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी थी। कहीं यह चर्चा थी कि सत्ता समीकरण बदल सकता है, तो कहीं भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात को लेकर बातें उड़ने लगीं। पर कल ही झामुमो और भाजपा, दोनों तरफ से यह साफ कर दिया गया कि किसी तरह की बातचीत या मुलाकात हुई ही नहीं।

इस खबर को भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बोले—सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं!

सरकारी तौर पर भी उनकी गतिविधियों का कोई स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया, जिससे अफवाहों को और हवा मिलती रही। लेकिन जैसे ही वे रांची लौटे, सारी अटकलें खुद-ब-खुद थम गईं।

अब नजरें JSSC–CGL अभ्यर्थियों की मुलाकात पर

इधर, सीएम की वापसी के साथ ही JSSC–CGL के सफल अभ्यर्थी काफी उत्साहित हैं। हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आने के बाद वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए बेताब हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उनसे मिलने की तैयारी में हैं, ताकि वे मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ-साथ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह जल्द आयोजित करने की मांग रख सकें।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड की सियासी गरम! BJP संग जाने की अटकलों पर JMM का बड़ा बयान?

राजधानी में आज माहौल यही बताता है कि दिल्ली दौरे की कहानी खत्म होने के बाद अब चर्चा का केंद्र युवा अभ्यर्थी और उनकी उम्मीदें बन चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram