Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े 7 लाख की चोरी
Jharkhand

चतरा में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े 7 लाख की चोरी

By Samsul HaqueDecember 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra News: चतरा शहर में चोरी की वारदातें बेकाबू होती जा रही हैं, जिसने जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चोरों ने एक बार फिर शहर में दिनदहाड़े करीब 2 बजे एक घर को निशाना बनाया और करीब सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। मामला शहर के लाइन मोहल्ला, खानका गली का है। मोहम्मद राशिद अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में रांची गए हुए थे।

इसी दौरान, चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर लिया। चोर गोदरेज में रखे ₹6 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखते हैं और शाम ढलते ही मौके का फायदा उठाते हैं, जिससे शहर के नागरिकों में दहशत का माहौल है।

पीड़ित मोहम्मद राशिद ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच, चतरा जिला पुलिस ने एक अपील जारी की है। पुलिस ने आम जनता से कहा है कि यदि वे घर छोड़कर कहीं बाहर जाते हैं, तो इसकी सूचना सदर थाने को अवश्य दें। ऐसा करने से पुलिस उस घर की निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा सकेगी, जिससे चोरी की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

चैनपुर-जारी मुख्य मार्ग पर गजराज की एंट्री से थमी वाहनों की रफ्तार

July 9, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्का वर्षा, जानिए कहां दिखेगा दुर्लभ नजारा

July 10, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.