Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गुमला में खनन टास्क फोर्स और कारा सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश
#Trending

गुमला में खनन टास्क फोर्स और कारा सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

By Shiwam KeshriNovember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स एवं कारा सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आज जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनन गतिविधियों पर निगरानी, पर्यावरण संरक्षण, राजस्व वृद्धि तथा कारा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बालू घाटों से अवैध निकासी के विरुद्ध नियमित सघन जांच अभियान चलाने तथा पकड़े गए खनिजों की त्वरित नीलामी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बालूघाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, उनमें ग्राम सभाओं के माध्यम से शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई कर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने ओवरलोड तथा चालान विहीन वाहनों की नियमित जांच करने, खनन पट्टा क्षेत्र एवं क्रशर इकाइयों का निरीक्षण कर बाउंड्री, साइन बोर्ड, कवरिंग सहित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी रहे।

कारा सुरक्षा संबंधी समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नवनिर्मित विस्तारित खंड में CCTV कैमरा, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा हेतु शिक्षिका प्रतिनियुक्ति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा खनन से संबंधित गतिविधियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी,, पुलिस उपाधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अधीक्षक, कारा अधीक्षक सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.