Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गुमला में सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक, डीसी ने दुर्घटना रोकने के सख्त निर्देश दिए
#Trending

गुमला में सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक, डीसी ने दुर्घटना रोकने के सख्त निर्देश दिए

By Shiwam KeshriNovember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए, उपायुक्त ने ज़िले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में आवश्यकतानुसार साइनेज बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपकरण शीघ्रता से लगाए जाएं। उपायुक्त ने K.O. कॉलेज के आसपास की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिसके तहत रोड चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, मुख्य गेट के पास लगने वाले जाम को रोकने और दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने रायडीह मुख्य मार्ग पर काम होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता में सुधार न आने पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त की और इसे जल्द से जल्द सही करने का निर्देश दिया।

स्कूलों और कॉलेजों में चल रहे खराब ऑटो-टेम्पो की विशेष निगरानी के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने चिंता जताई कि कई वाहनों की बॉडी ख़राब हो चुकी है और उनमें सुरक्षात्मक कमी है। ऐसे असुरक्षित वाहनों का इस्तेमाल कर रहे स्कूलों को चिन्हित कर उनके ख़िलाफ़ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी स्कूल-कॉलेजों में रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में घाघरा में पुल निर्माण की अद्यतन स्थिति, घाघरा चौक के पुनर्निर्माण और चैनपुर प्रखंड स्थित रामपुर में स्पीड ब्रेकर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन करने, नागरिकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षित करने तथा हेलमेट जाँच अभियान को सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, चिन्हित क्षेत्रों में नियमित जाँच अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.