फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातु रोड ऑटो स्टैंड से 6 अवैध ढांचा हटाए गए, न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड हुआ पूरी तरह मुक्त

Ranchi : नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को रातु रोड चौक स्थित न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण–मुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिसर में वर्षों से किए गए अवैध कब्जों, अस्थाई शेड तथा बिना अनुमति संचालित दुकानों को हटाया गया। निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को रातु रोड चौक स्थित न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण–मुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिसर में वर्षों से किए गए अवैध कब्जों, अस्थाई शेड तथा बिना अनुमति संचालित दुकानों को हटाया गया। निगम टीम ने मौके पर मौजूद 6 अस्थाई संरचनाओं को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को मुक्त कराया।

आरआरडीए की रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो स्टैंड में अतिक्रमण के कारण चालक सड़क किनारे वाहन पार्क करने को मजबूर थे, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अवैध अतिक्रमण किया गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram