Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची में विशाल जनसेवा शिविर, उपायुक्त पहुंचे हाहाप पंचायत, अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म निभाई
#Trending

रांची में विशाल जनसेवा शिविर, उपायुक्त पहुंचे हाहाप पंचायत, अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म निभाई

By Muzaffar HussainNovember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की परिसंपत्तियां वितरित की गईं और ऑन-द-स्पॉट कई लाभ दिए गए।

कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि एतवा मुंडा, पंचायत प्रमुख आशा कच्छप, मुखिया नाने कच्छप सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि “यह कार्यक्रम राज्य सरकार की एक जनकेंद्रित और सार्थक पहल है, जिसके माध्यम से प्रशासनिक तंत्र स्वयं जनता के द्वार पर पहुंच रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों में शामिल होकर प्रमाण पत्रों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्ति वितरण

शिविर में लाभुकों के बीच निम्न परिसंपत्तियां वितरित की गईं:

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र
  • सोना–सोबरन धोती–साड़ी
  • दाखिल–खारिज शुद्धि पत्र एवं आवश्यक प्रमाण पत्र

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक शत–प्रतिशत पहुंचे।

अन्नप्राशन और गोद भराई का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मातृ–शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत एक नवजात शिशु का अन्नप्राशन संस्कार किया और उसे स्वयं खीर खिलाई। साथ ही एक गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म भी पारंपरिक विधि–विधान से संपन्न कराई। उन्होंने पौष्टिक आहार किट, मातृत्व सुरक्षा सामग्री और शुभकामनाएं भेंट कीं।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार मां और बच्चे के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पारंपरिक संस्कारों को सरकारी कार्यक्रमों से जोड़ना हमारी संस्कृति और पोषण के संदेश को मजबूत करता है।”

प्रशासन का लक्ष्य – समस्या का त्वरित समाधान

उप विकास आयुक्त श्री भुवनिया ने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर होता है और शेष मामलों का तय समय सीमा में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी करें और अपनी समस्याओं को बेझिझक रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.