Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»डुमरी में मनाया गया ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व, शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सागर
#Trending

डुमरी में मनाया गया ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व, शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सागर

By Shiwam KeshriNovember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

डुमरी आरसी चर्च नवाडीह के तत्वाधान में रविवार को ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अनुष्ठान फादर ब्यातुष किंडो ने मिस्सा पूजा अर्पित कर किया तथा उपस्थित धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु सत्य, जीवन और न्याय के राजा हैं, जिनका राज मनुष्य के दिलों पर आधारित है। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि यीशु ने धन-संपत्ति के बल पर नहीं, बल्कि ईश्वरीय शक्ति, सेवा, प्रेम, क्षमा और शांति के माध्यम से मानवता को मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि यीशु एक चरवाहे, एक राजा और एक महान चंगाई दाता के रूप में लोगों के बीच कार्य करते हुए पारदर्शी जीवन का उदाहरण बने और क्रूस का बोझ उठाकर मुक्ति का संदेश दिया। फादर किंडो ने आगे कहा कि क्रूस पर चढ़ते हुए यीशु ने पड़ोसी प्रेम की शिक्षा दी और मानवता को ईश्वर से जोड़ने का कार्य किया। आज उनकी यही शिक्षाएँ—क्षमा, दया, प्रेम और शांति—विश्वासियों के लिए राज्य स्थापना का आधार हैं। इसी कारण हम उन्हें अपने हृदय के राजा के रूप में नमन करते हैं।

 शोभायात्रा से हुआ कार्यक्रम का आगाज
पर्व से पूर्व पवित्र संक्रेत को साथ लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा चर्च परिसर से शुरू होकर सीपी चौक, क्रूस चौक, जितियाटोली और ब्लॉक रोड होते हुए पुनः चर्च प्रांगण पहुंची, जहां यह सभा में परिवर्तित हो गई। रास्ते भर श्रद्धालु भजन, प्रार्थना और जयघोष करते आगे बढ़ते रहे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
कार्यक्रम में फादर पिंगल कुजूर, फादर देवनिश तिर्की, डिकन समीर एक्का, सिस्टर वेरनासिया, ज्योति, सचिन, रंजीत, लीविन सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मावलंबियों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक पर्व को सफल बनाया।

समापन
पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने ईसा मसीह के राज्य, प्रेम और शांति के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.