फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लापता दर्शील उर्फ़ सोनू का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने दिया धरना

Koderma News : कोडरमा जिले के चंदवारा से दर्शील बरनवाल उर्फ़ सोनू नामक युवक विगत पांच दिनों से लापता है जिसका कोई अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर परिजनों ने रविवार को एसपी ऑफिस के पास धरना दिया। इस दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Koderma News : कोडरमा जिले के चंदवारा से दर्शील बरनवाल उर्फ़ सोनू नामक युवक विगत पांच दिनों से लापता है जिसका कोई अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर परिजनों ने रविवार को एसपी ऑफिस के पास धरना दिया।

इस दौरान परिजनों ने लापता युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने कहा कि पांच दिनों पूर्व मामले को लेकर चंदवारा थाना में आवेदन दिया गया बावजूद पुलिस कोई पहल नहीं कर रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, लापता युवक की खोज बीन नहीं कर रही हैं। परिजनों का यह भी कहना था कि समय रहते अगर लापता युवक को पुलिस अगर नहीं खोज नहीं पाती है तो बड़ी घटना हो सकती है। इस दौरान परिजनों ने एसपी आवास में एक ज्ञापन देकर पूरे मामले में एसआईटी गठन कर गायब सोनू की बरामदगी की मांग की है।

इधर परिजनों ने बताया कि लापता युवक दर्शील की इसी महीने 29 नवंबर को शादी होनी है। इसकी शादी कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार में तय हुआ है, पर उक्त युवक 19 नवंबर से लापता है। युवक के लापता होने के मामले में उसकी माता बिमला देवी (पति मनोहर बरनवाल) ने चंदवारा थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक साल पूर्व हुए घटना का जिक्र करते हुए कुछ लोगों पर शंका भी जाहिर की गयी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram