Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»नकली जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर रहे साइबर ठग, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
#Trending

नकली जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर रहे साइबर ठग, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

भारत सरकार के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पोर्टल की नकल कर चल रहा बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड
By Muzaffar HussainNovember 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समय से कई फर्जी एवं अनधिकृत वेबसाइटों द्वारा भारत सरकार के आधिकारिक Birth & Death Registration Portal की हूबहू नकल कर नागरिकों को ठगा जा रहा है। इन फर्जी पोर्टलों पर लोग भुगतान करने के बाद नकली प्रमाणपत्र प्राप्त कर रहे हैं, जिनकी कोई वैधानिक मान्यता नहीं है।

प्रशासन ने बताया कि इन वेबसाइटों का भारत सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम, नगर परिषद अथवा पंचायत कार्यालय से किसी प्रकार का कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। इन वेबसाइटों का उपयोग नागरिकों को गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है। कई शिकायतों में पाया गया है कि इन वेबसाइटों के माध्यम से नागरिकों से व्यक्तिगत जानकारी, आधार विवरण, मोबाइल नंबर और OTP लेकर वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है।

फर्जी वेबसाइटों की सूची

  • crsorgi.gov.in.jhgrow.org
  • crsorgi.gov.in.jhgrow.org/login.php
  • dc.crsorgi.gov.in.web.index.php.viewcert.co.in/login.php
  • crsorgi.goovi.in/login.php
  • crsorgi.gov.in.web.lndex.click/index.php
  • crsorgigoovi.xyz/web/index.php/auth/login.php
  • dc-crsorgi-gov-in.gov-crs.info/general-public
  • dc.crsorgi.gov.in.arbajft.in/crs/home/
  • crsorgidc.co.in

(यह सूची केवल उदाहरणार्थ है। भविष्य में ऐसे और भी डोमेन सामने आ सकते हैं, इसलिए नागरिक स्वयं सतर्क रहें।)

भारत सरकार का आधिकारिक Birth & Death Registration Portal

https://dc.crsorgi.gov.in/
इसी वेबसाइट के माध्यम से देशभर में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण तथा प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।

प्रमाणपत्र की वैधता कैसे जांचें

प्रमाणपत्र पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें। यदि स्कैन के बाद लिंक https://dc.crsorgi.gov.in/ पर रीडायरेक्ट करता है, तब ही प्रमाणपत्र असली माना जाएगा। यदि स्कैन करने पर कोई अन्य वेबसाइट खुलती है, पेज एरर आता है या लिंक अमान्य होता है, तो वह प्रमाणपत्र नकली है।

नकली प्रमाणपत्र का उपयोग करना दंडनीय अपराध

नकली जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनाना या उपयोग करना अपराध है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई, दस्तावेज निरस्तीकरण एवं आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी भी अज्ञात वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, मोबाइल OTP या भुगतान न करें। यदि कोई व्यक्ति निजी लिंक देकर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पैसे मांगता है, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.