Skip to content
Log In
धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल, शहीदों-खिलाड़ियों-पूर्व विधायकों को किया गया सम्मानित

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में आज झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर राज्य के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमंत्रितों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड राज्य का सृजन एक लम्बे संघर्ष, त्याग और बलिदान की यात्रा का परिणाम है। आदिवासी-मूलवासी समाज, वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों और कुर्बानियों ने राज्य की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष के इस सफर में राज्य ने कई चुनौतियाँ देखी हैं, लेकिन इन चुनौतियों से सीखते हुए आज झारखंड विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

झारखंड की आत्मा और संघर्ष के प्रतीक थे बाबा शिबू सोरेन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलन के पुरोधा व दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि आज रजत जयंती के इस अवसर पर बाबूजी हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई में समर्पित किया। उनके नेतृत्व में झारखंड आंदोलन जनांदोलन में परिवर्तित हुआ, जिसने अंततः राज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड गठन के बाद गरीबी, कुपोषण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में अपेक्षित गति से प्रगति नहीं हो पाई थी, परंतु वर्तमान सरकार इस दिशा में दृढ़ संकल्पित है। सेवा का अधिकार जैसे नवाचारों के माध्यम से शासन की सुविधाएं सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक गाँव और प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय और संवैधानिक अधिकार सहजता से पहुंचे।

शहीदों, पुलिस कर्मियों, सैनिकों और प्रतिभाओं को सम्मान

समारोह में नक्सली अभियान एवं सीमा पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान राशि देकर श्रद्धांजलि दी गई। उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार स.वि.स. राज सिन्हा को प्रदान किया गया। इसके साथ ही राज्य के खिलाड़ियों, छात्रों, साहित्यकारों और पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें एवं 100वें अंक, “सदन संवाद” पुस्तक और विधानसभा सदस्यों के जीवन परिचय ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित अनेक मंत्रीगण, सांसदगण, पूर्व मंत्रीगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *