Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»NDA की जीत पर इरफान अंसारी हैरान, कहा- ‘हम तो सदमे में हैं’
Jharkhand

NDA की जीत पर इरफान अंसारी हैरान, कहा- ‘हम तो सदमे में हैं’

NDA की प्रचंड जीत पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह आज भी सदमे में हैं। बोले- इतनी सीटें आना असंभव, विपक्ष को एकजुट होना होगा।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी सफलता ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी भी इसे लेकर खुलकर सामने आए। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कहा कि “हम अभी भी सदमे में हैं। 202 सीटें आना कैसे संभव है?” उनका कहना था कि बिहार के नतीजों ने विपक्ष को मजबूर कर दिया है कि वह अगले चुनावों में एकजुट होकर लड़े।

“इतनी सीटें… कोई लहर भी नहीं थी”

अंसारी ने बातचीत में कहा कि न जनता में कोई लहर थी, न NDA के प्रति कोई खास समर्थन दिख रहा था, फिर भी इतना बड़ा बहुमत मिल गया। उन्होंने सवाल उठाया कि छह मंत्रियों को एक जैसा वोट कैसे मिला? और इसी आधार पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा- “अगर विपक्ष एकजुट होकर नहीं लड़ा, तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलना ही था। बिहार में भी यही हुआ।”

ओवैसी फैक्टर और कांग्रेस की रणनीति

अंसारी ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। खड़गे ने उन्हें झारखंड में अंसारी समाज के युवाओं को ओवैसी से दूर रखने की जिम्मेदारी दी है। उनके मुताबिक, “हम सभी को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। हमें समाज को मजबूत करना है।” अंसारी ने यह भी दावा किया कि अगर महागठबंधन ने अल्पसंख्यक समुदाय से मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री का चेहरा पहले ही घोषित किया होता, तो चुनावी नतीजे बदल सकते थे। उनका कहना था कि जनता में इसको लेकर नाराजगी थी, जिसका फायदा ओवैसी ने उठाया।

“इमरान मसूद को मैं नहीं जानता”

जब उनसे इमरान मसूद के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे झारखंड से आते हैं और मसूद को नहीं जानते। फिलहाल वे बिहार चुनाव की रिपोर्ट देने में लगे हैं। उन्होंने दोहराया कि नतीजे जैसे आए हैं, वे अब भी उन्हें “असंभव” मानते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.