Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

रांची में अड्डेबाजों के खिलाफ चली कार्रवाई- जानिए कहां-कहां हुई धर-पकड़

Ranchi News: रांची में गुरुवार की रात माहौल अचानक बदल गया, जब वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के आदेश पर पूरे जिले में अड्डेबाजी के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया गया। रात होते ही कई थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी और डीएसपी टीमें सक्रिय हो गईं और करीब 70 जगहों पर लोगों की भीड़ को खदेड़ने और जांच करने का काम शुरू हो गया।

नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर और हरमू जैसे इलाकों में पुलिस की गाड़ियां लगातार घूमती रहीं। ग्रामीण इलाकों में भी 50 से अधिक स्थानों पर अभियान चलाया गया। कई जगह लोग पुलिस की गाड़ी देखते ही भागते दिखे, जबकि कई को पकड़कर पहचान की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

203 लोग पकड़े गए, कुछ पर कार्रवाई भी

अभियान के दौरान कुल 203 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें से कई लोग बेवजह समूह बनाकर बैठते, नशा करते और अक्सर विवाद या आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। कुछ युवकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि जिन पर पहले से भी संदेह था, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय अड्डेबाजी से क्षेत्र का माहौल बिगड़ता है और छोटी-छोटी घटनाएँ भी बड़ी वारदातों में बदल जाती हैं। इसलिए इस तरह के अभियान समय-समय पर और सख्ती से चलाए जाएंगे।

लोगों से अपील- “डरें नहीं, जानकारी दें”

पुलिस ने आम जनता से कहा है कि वे निडर होकर ऐसे लोगों की सूचना दें जो मोहल्लों में रात को बेवजह जमा होकर शोर-शराबा करते हैं या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कई बार अड्डेबाज नशा करते हैं और चोरी, झपटमारी या मारपीट जैसी वारदातों की योजना भी वहीं बैठकर बनाते हैं। ऐसे में अपराध रोकने के लिए यही पहली कड़ी है जहां रोक लगाना बेहद जरूरी है।रांची पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और भी तेज होंगे ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांत बना रहे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *