Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»गोरी त्वचा की चाहत खतरनाक! कई क्रीम्स में जहरीला मरकरी
Adda More..

गोरी त्वचा की चाहत खतरनाक! कई क्रीम्स में जहरीला मरकरी

कई स्किन लाइटनिंग क्रीम्स में खतरनाक मात्रा में मरकरी मिला, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
By Samsul HaqueNovember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: वॉशिंगटन में जारी एक ताज़ा रिपोर्ट ने स्किन-लाइटनिंग क्रीम्स को लेकर बड़ा खतरा उजागर कर दिया है। जीरो मरकरी वर्किंग ग्रुप (ZMWG) की जांच में सामने आया कि दुनिया के कई देशों में बेची जा रही क्रीम्स में मरकरी की मात्रा कानूनी सीमा से हजार गुना ज्यादा है। मरकरी वही जहरीला तत्व है जो किडनी, लिवर और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

भारतीय संस्था टॉक्सिक्स लिंक ने भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड में बनी 8 क्रीम्स की जांच की, जिनमें से 7 में मरकरी का स्तर 7331 PPM से लेकर 27431 PPM तक पाया गया। जबकि कानूनी सीमा सिर्फ 1 PPM है। यह मात्रा इतनी ज्यादा है कि लगातार इस्तेमाल किसी की जान भी ले सकती है। रिपोर्ट में कहा गया कि यूरोप और अमेरिका में ऐसे प्रोडक्ट कम हैं, क्योंकि वहां कानून कड़े हैं। लेकिन भारत जैसे देशों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये क्रीम्स बेखौफ बिक रही हैं।

मरकरी कैसे असर करता है? डॉक्टरों ने जताई गंभीर चिंता

विशेषज्ञों के मुताबिक, मरकरी एक हैवी मेटल है जो मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को रोक देता है। इससे त्वचा कुछ समय के लिए गोरी दिखती है, लेकिन धीरे-धीरे यह स्किन की सुरक्षा ढाल को खत्म कर देता है। इससे खुजली, जलन, झुनझुनी, दाग-धब्बे और बाल झड़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचाता है और नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी बीमारी की शुरुआत कर देता है। महाराष्ट्र के अकोला में एक परिवार की तीन महिलाओं की किडनी खराब होने के पीछे भी ऐसी क्रीम ही जिम्मेदार पाई गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साफ चेतावनी दी है—अगर किसी क्रीम के लेबल पर कोलोमेल, सिन्नाबारिस, क्विकसिल्वर, मरक्यूरीक जैसे शब्द लिखे हों, तो उसमें मरकरी मौजूद है।

डॉक्टरों की सलाह है कि किसी भी स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें और सिर्फ भरोसेमंद, प्रमाणित ब्रांड के उत्पादों का ही उपयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.