Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मारवाड़ी कॉलेज पर पारदर्शिता से बचने का आरोप, अब्दुल जमाल गद्दी ने दायर की अपील
#Trending

मारवाड़ी कॉलेज पर पारदर्शिता से बचने का आरोप, अब्दुल जमाल गद्दी ने दायर की अपील

आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी देने से किया इंकार, मामला जाएगा राज्य सूचना आयोग
By Muzaffar HussainNovember 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राजधानी रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। कॉलेज प्रशासन ने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। यह जानकारी रांची निवासी अब्दुल जमाल गद्दी, ग्वाला टोली रोड, हिंदपीढ़ी द्वारा मांगी गई थी। श्री गद्दी ने 25 जुलाई 2025 को कॉलेज के जनसूचना पदाधिकारी से एक कर्मचारी की नियुक्ति प्रक्रिया और पद विवरण से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी थी। आरटीआई कानून के अनुसार 30 दिनों के भीतर सूचना देना अनिवार्य होता है, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया।

अब्दुल जमाल गद्दी

सूचना न मिलने पर आवेदक ने 16 सितम्बर 2025 को प्रथम अपील दायर की। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने 16 अक्टूबर 2025 को अपने जवाब में यह कहते हुए सूचना देने से इंकार कर दिया कि “मांगी गई जानकारी व्यक्तिगत प्रकृति की है”। अब्दुल जमाल गद्दी ने इसे जन सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(j) का गलत उपयोग बताया है। उनका कहना है कि मांगी गई सूचना किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी से नहीं बल्कि एक सार्वजनिक संस्था के कर्मचारी की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी है, जो जनहित का विषय है।

उन्होंने कहा कि “मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन का यह रवैया पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना के खिलाफ है। यह स्पष्ट रूप से RTI कानून की भावना को कमजोर करता है।” श्री गद्दी ने अब यह मामला राज्य सूचना आयोग में ले जाने का निर्णय लिया है, ताकि इस पर न्यायपूर्ण कार्रवाई हो और जनता को यह संदेश मिले कि कोई भी सार्वजनिक संस्था जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन को तत्काल सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाए, जिससे पारदर्शिता और जनहित सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.