Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों की अपलोडिंग में देरी, एस अली ने टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की
#Trending

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों की अपलोडिंग में देरी, एस अली ने टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की

By Muzaffar HussainNovember 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड में वक्फ संपत्तियों को भारत सरकार के “उम्मीद पोर्टल” पर अपलोड करने में हो रही दिक्कतों को लेकर आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और कल्याण सचिव को एक मांग पत्र सौंपा है।

एस अली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 5 दिसंबर 2025 तक झारखंड वक्फ बोर्ड में निबंधित और अनिबंधित दोनों तरह की वक्फ संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन जानकारी की कमी और वक्फ बोर्ड से पर्याप्त सहयोग न मिलने के कारण अब तक 155 निबंधित संपत्तियों में केवल 53 ही अपलोड हो पाई हैं, जबकि अनिबंधित संपत्तियों का अपलोड कार्य शून्य है।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जबकि भारत सरकार द्वारा हर स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

एस अली ने सुझाव दिया कि वक्फ बोर्ड के सीईओ को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाए। साथ ही, उम्मीद पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षित कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने टोल फ्री नंबर जारी करने, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, और रिक्त पदों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की मांग की, जिससे राज्यभर की वक्फ संपत्तियों की जानकारी आसानी से पोर्टल पर अपलोड की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.