फॉण्ट कनवर्टर NEW

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर रांची में होगा भव्य जनजाति गौरव दिवस उत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आगामी 15 नवंबर 2025 को पूरे देशभर में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में रांची स्थित पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आगामी 15 नवंबर 2025 को पूरे देशभर में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में रांची स्थित पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

समिति के संयोजक जगलाल पाहन ने बताया कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती है, जिसे भारत सरकार ने जनजाति गौरव वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर जनजाति समाज के वीर महापुरुषों जैसे सिद्धो-कान्हू, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर, मामा टंट्या भील, भीमा नायक और वीरांगना सिनगी दई के बलिदान और योगदान को याद किया जाएगा। समारोह में जनजातीय लोकनृत्य, लोककला प्रदर्शन और वक्ताओं द्वारा समाज की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि जनजाति समाज की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram