Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

झारखंड से चार बड़ी कपड़ा कंपनियों के पलायन पर बाबूलाल मरांडी का हमला, सरकार की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

Ranchi : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य से चार प्रमुख कपड़ा कंपनियों के पलायन को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की औद्योगिक नीति और प्रशासनिक कुव्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है।

मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ा औद्योगिक झटका है। उन्होंने कहा कि चार बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों का झारखंड छोड़कर ओडिशा जाना इस बात का प्रमाण है कि राज्य की टेक्सटाइल नीति सिर्फ कागजों तक सीमित है। उद्योगपतियों को न तो आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं, न ही नीतिगत सहयोग।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में निवेशकों को प्रोत्साहन और अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है, जबकि झारखंड में औद्योगिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। परिणामस्वरूप उद्योगपति अब यहां से अपने उत्पादन केंद्र दूसरे राज्यों में स्थानांतरित करने को मजबूर हो रहे हैं।

मरांडी ने राज्य सरकार से सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या स्थिति है, जिसके कारण निवेशक झारखंड से भाग रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से औद्योगिक नीतियों की समीक्षा करे और निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *