Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो शूटर पिस्टल और कट्टा के साथ गिरफ्तार, फायरिंग कांड का खुलासा
#Trending

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो शूटर पिस्टल और कट्टा के साथ गिरफ्तार, फायरिंग कांड का खुलासा

By Muzaffar HussainNovember 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur : पुलिस को सोमवार को नई सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साकची काशीडीह लाइन निवासी राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32) और गोलमुरी निवासी राजेश गिरि उर्फ दांतू (26) के रूप में की गई है। दोनों लंबे समय से प्रिंस खान गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों शूटर सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी से मानगो बस स्टैंड की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना में हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। रात्रि गश्ती दल और टाइगर मोबाइल की मदद से पांडेय घाट के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दोनों अपराधी पकड़े गए।

पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम की मैगजीन, दो जिंदा गोलियां, 315 बोर का देशी कट्टा और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10 अक्टूबर को भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की थी।

इस घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अब तक इस मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी आकाश सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वहीं साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे जल्द ही पूछताछ के लिए जमशेदपुर लाया जाएगा ताकि पूरे गिरोह की गतिविधियों का पर्दाफाश हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंद माइंस क्षेत्रों में विकसित होगा इको-टूरिज्म, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के भी निर्देश

July 6, 2026

बिंदोरा हरिजन टोली विकास से कोसों दूर, जर्जर मकानों में जान जोखिम में डालकर रह रहे परिवार

July 6, 2026

सुरक्षा, साइबर और पॉक्सो पर चार राज्यों की साझा रणनीति, झारखंड पेश करेगा तीन नवाचारी मॉडल

July 6, 2026

RECENT ADDA.

बंद माइंस क्षेत्रों में विकसित होगा इको-टूरिज्म, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के भी निर्देश

July 6, 2026

बिंदोरा हरिजन टोली विकास से कोसों दूर, जर्जर मकानों में जान जोखिम में डालकर रह रहे परिवार

July 6, 2026

सुरक्षा, साइबर और पॉक्सो पर चार राज्यों की साझा रणनीति, झारखंड पेश करेगा तीन नवाचारी मॉडल

July 6, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान: रांची में 1,550 मरीजों को मिल रहा पोषण सहयोग

July 6, 2026

झारखंड के 126 प्लस-टू स्कूलों में खुलेगा NSS का जीरो बैलेंस अकाउंट

July 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.