फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर रांची में निकली भव्य प्रभातफेरी, पुष्प वर्षा और कीर्तन से गूंजा शहर

Ranchi : कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही शहरभर में चल रही सभी प्रभात फेरियों का समापन हुआ। पूरे रांची में शबद-कीर्तन की गूंज और भक्ति भाव

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही शहरभर में चल रही सभी प्रभात फेरियों का समापन हुआ। पूरे रांची में शबद-कीर्तन की गूंज और भक्ति भाव से वातावरण नानकमय हो गया।

गुरुद्वारा सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाई सरबजीत सिंह जी देवी दुर्गा के भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से भव्य नगर कीर्तन निकलेगा, जो रातू रोड, गांधी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में समाप्त होगा।

प्रभातफेरी तड़के 5:30 बजे मेट्रो गली से शुरू हुई और रातू रोड, नागा बाबा खटाल चौक, महावीर चौक, कुंजलाल स्ट्रीट होते हुए शास्त्री मार्केट पहुंची, जहां विभिन्न गुरुद्वारों की फेरियों का संगम हुआ। श्रद्धालुओं ने “सतगुरु नानक परगटया” के जयकारे लगाए, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण के बीच सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब लेकर फेरी का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर सुरेश मिढा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, गुलशन मिढा, जीवन मिढा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram