फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा ने चेन बेचकर घायलों की मदद की, रिम्स में पहुंचाई आर्थिक सहायता

Ranchi : मानवता की मिसाल पेश करते हुए आदिवासी युवा नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा ने शनिवार को रिम्स में भर्ती बुंडू सड़क हादसे के घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। ज्योत्सना ने बताया कि जब उन्हें पीड़ितों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मानवता की मिसाल पेश करते हुए आदिवासी युवा नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा ने शनिवार को रिम्स में भर्ती बुंडू सड़क हादसे के घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। ज्योत्सना ने बताया कि जब उन्हें पीड़ितों की स्थिति की जानकारी मिली, तो वे बेहद व्यथित हुईं। उन्होंने तत्काल मदद का निर्णय लिया, लेकिन आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण उन्होंने अपने पास रखी सोने की चेन बेच दी और उससे मिले पैसों से घायलों की सहायता की।

ज्योत्सना ने कहा कि समाज में कई लोग अपने स्तर से मदद कर रहे हैं और अगर उनका यह छोटा प्रयास किसी के काम आता है, तो वे आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य करती रहेंगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके प्रति की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे न तो कोई सांसद हैं और न ही विधायक, वे केवल आदिवासी-मूलवासी समाज के हित में काम करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नकारात्मक टिप्पणी करने के बजाय समाजहित में आगे आएं और रिम्स जाकर मरीजों की मदद करें।

ज्योत्सना केरकेट्टा का यह कदम सोशल मीडिया पर तेजी से सराहा जा रहा है, जहां लोग उनकी इस मानवता भरी पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram