अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : पुलिस ने चोरी की गई एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के हाई टेंशन ग्राउंड के पास वाहन जांच के दौरान की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका, जिसकी जांच में पता चला कि वह बाइक चोरी की है।
गिरफ्तार युवक की पहचान सुजल करकेटा, उम्र 19 वर्ष, पिता संजय करकेटा, निवासी चेतन टोली, अरगोड़ा थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही युवक को हिरासत में ले लिया और बाइक को जब्त कर लिया।
इस संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या 287/25, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जब मोटरसाइकिल का सत्यापन किया गया, तो यह स्पष्ट हुआ कि बरामद बाइक चुटिया थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या 242/25 पहले से दर्ज है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

