Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

चुनाव आयोग ने AI से बनी भ्रामक सामग्री पर लगाई सख्त रोक, जारी किए नए दिशा-निर्देश

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार या संशोधित सामग्री के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही को मजबूत करना है, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की भ्रामक या परिवर्तित जानकारी से गुमराह न किया जा सके।

नए निर्देशों के अनुसार, यदि किसी भी प्रचार सामग्री चाहे वह वीडियो, तस्वीर या ऑडियो हो को एआई से तैयार किया गया है, तो उस पर स्पष्ट रूप से “कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित” या “संशोधित सामग्री” अंकित होना अनिवार्य होगा। दृश्य सामग्री में यह चेतावनी कुल स्थान का कम से कम दस प्रतिशत भाग घेरेगी, जबकि ऑडियो में शुरुआती दस प्रतिशत हिस्से में इसका उल्लेख आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति की आवाज, चेहरा या पहचान को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने वाली सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी सभी एआई-निर्मित सामग्रियों का अभिलेख सुरक्षित रखा जाए, जिसमें निर्माता का नाम, निर्माण की तारीख और समय दर्ज हो।

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि किसी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री पाए जाने पर उसे तीन घंटे के भीतर हटाना अनिवार्य होगा। आयोग ने कहा कि तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी और ईमानदारी से होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की साख बनी रहे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *