Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे राजनीतिक धुरंधर, हेमंत की होगी ताजपोशी
#Trending

मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे राजनीतिक धुरंधर, हेमंत की होगी ताजपोशी

By Samsul HaqueNovember 28, 20245 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

प्रशासन ने की तैयारी पूरी, 14वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

मुजफ्फर हुसैन

रांची। झारखंड राज्य का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार है। यहां आज देशभर से आमंत्रित राजनीतिक धुरंधर जुटेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ताजपोशी के साक्षी बनेंगे। प्रशासन ने इस अवसर को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। पिछले तीन दिनों से कार्य में आशा के विपरीत तेजी लाई गई है और मोरहाबादी मैदान को आम एवं खास के लिए सजाकर तैयार कर लिया गया है। मैदान के आस-पास लगने वाले दुकानों, ठेलों एवं खोमचों वालों को इस विशेष अवसर के लिए अपनी दुकानें बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। मैदान परिसर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहुंओर से बैरिकेडिंग कर दिया गया है। शहर को भी विभिन्न वाहनों के लिए कई रूट में बांट दिया गया है। हालांकि यह तैयारी केवल प्रशासनिक स्तर पर नहीं है बल्कि राजनीतिक स्तर पर इस अवसर की भव्य तैयारी की गई है। इससे पूर्व राज्य में राजनीतिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम की न तो इस तरह की तैयारी और उत्साह कभी देखा गया और ना ही कभी महसुस किया गया। गठबंधन कार्यकर्ताओं का उत्साह तो चरमसीमा पर है। यह उत्साह होनी भी चाहिए। जिस अकेले शख्स ने भारतीय जनता पार्टी के चक्रव्यूह को देखते ही देखते तोड़ दिया। उसके सहयोगी दलों को जमीन पर जोरदार पटखनी दी। सारे एक्जिट पोल का तिलिस्म चकनाचूर कर दिया और इसके साथ ही साथ भाजपा के स्थानीय एवं बाहरी सुरमाओं को मुंह दिखाने और खोलने के लायक नहीं छोड़ा, ऐसे में तो उत्साह बनता ही है। यही कारण है कि इस बार का मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह प्रत्येक दृष्टिकोण से खास है। देशभर के राजनीतिक विद्वान इस कार्यक्रम पर अपनी नजरें बनाये हुए हैं लेकिन ये और बात है कि राष्ट्रीय स्तर के न्यूज चैनल को ये सब नहीं दिखता। उन्हें बस उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की राजनीति दिखती है या फिर बकवास क्राईम विश्लेषण करना है। चुनाव पूर्व हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना के खिलाफ जिस तरह से परिस्थितियां विपरीत कर दी गई थीं, उसको जनता ने हाथों-हाथ लिया और अपने नायक को भारी मतों से विजयी बनाया और सरकार में फिर से स्थापित कराने का रास्ता तैयार किया। ये जनता जनार्धन का ही आशीर्वाद है कि आज का ये सुनहरा पल हेमंत दम्पति को मिला है, जिसके गवाह स्थानीय जनता के साथ-साथ देशभर से आये शुभचिंतक भी होंगे।

आसान नहीं होगी राह, कांटे बोये जायेंगे

सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राह आसान नहीं होगी। उनकी राहों में फिर से एक बार कांटे बोये जायेंगे। इसकी तैयारी शुरू भी हो गई होगी। लेकिन इस पर चिंता की बात नहीं क्योंकि हेमंत के पास कल्पना रूपी दुखहरणी है, जिन्होंने हेमंत की विपरीत परिस्थितियों में सारे दुख हर लिए और उनको सत्ता में मजबूती के साथ स्थापित कराया। हेमंत के जेल जाने के बाद इस नेत्री ने जो संघर्ष किया और चुनाव के दौरान जो मेहनत की, ये उसी का नतीजा है कि आज हेमंत शपथ ग्रहण के नायक होंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि कल्पना कई मायनों में हेमंत से बेहतर वक्ता हैं। जनता के साथ बात-चीत के दौरान वह काफी सहज दिखती हैं और स्थानीय भाषा के साथ स्वयं को शीघ्र ही समायोजित कर लेती हैं। संभवत: यही कारण है कि कल्पना मुर्मू सोरेन को लोगों ने बेटी और बहु दोनों का मान दिया और उन्हें सत्ता तक पहुंचाया।

14 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

हेमंत सोरेन 28 नवंबर 2024 को 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पूर्व वे तीन बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभा चुके हैं। पहली बार 13 जुलाई 2013 को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे। इस समय उन्होंने राज्य को कुल एक वर्ष 168 दिन संभाला था। दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को उन्होंने सत्ता संभाली। कुल 4 वर्ष 35 दिन सत्ता संभालने के बाद ये भाजपा के चक्रव्यूह में फंस गये और जेल जाना पड़ा। जेल से ये बेदाग और परिपक्व होकर निकले और फिर से एक बार सत्ता की बागडोर अपने हाथों में 4 जुलाई 2024 से लिया। इसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव हुए और परिणाम सबके सामने है। इस चुनाव के बाद हेमंत सोरेन राज्य के एकलौते ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालने का अवसर मिला हो।

56 सीट पर बन रही सरकार, एनडीए को 24 सीट

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन को कुल 56 सीटें मिली हैं। इनमें झामुमो को अकेले 34, आईएनसी को 16, राजद को 4 एवं सीपीआई (एमएलएल) को 2 सीटें मिली हैं। वहीं, इसके विपरीत एनडीए गठबंधन को कुल 24 सीटें प्राप्त हुई हैं। इनमें भाजपा को 21, आजसू, जदयू एवं लोजपा (राम विलास) को 1-1 सीट मिली है।

चुनौतियां कम नहीं, सबको भेदना होगा

हेमंत के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हैं। एक ओर राजनीतिक शत्रुओं की ओर से घेराबंदी होगी तो दूसरी ओर राज्य एवं राज्यवासियों की समस्यायें होंगी। उच्च शिक्षा में जिस तरह प्रोफेसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं और चोर दरवाजे से अतिथि शिक्षक के भरोसे उच्च शिक्षा को गढ़ा जा रहा है, वह राज्य एवं सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे अतिशीघ्र साधना होगा। जेपीएससी के माध्यम से अविलंब निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी होगी ताकि राज्य के उच्च शिक्षा को धरातल पर लाया जा सके। जेएसएससी के माध्यम से भी सभी नियुक्तियां निष्पक्ष पूरी करनी होगी, जिसमें स्थानियता को केंद्र में रखना होगा। पुलिस विभाग में भी थाना से लेकर डीजीपी कार्यालय तक बाहरियों का कब्जा है, इसे ठीक करना होगा और प्रत्येक थाना में स्थानीय को तवज्जो देनी होगी। थाना प्रभारियों की सही मोनेटरिंग भी जरूरी है ताकि स्थानीय आदिवासी-मूलवासी को उनके उत्पीड़न से बचाया जा सके। ग्रामीण पंचायत को मजबूत करना होगा। उनकी समस्यायें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाये जायें। किसानों की आय बढ़ानी होगी। आसमान छुती महंगाई को जमीन पर लाना होगा। आम लोगों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करनी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.