फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरकार गठन होते ही मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त की जिम्मेवारी

रांची। झारखंड सरकार का गठन गुरुवार शाम होते ही रांची उपायुक्त वरूण रंजन का तबादला कर दिया गया है। रांची जिले की जिम्मेवारी मंजूनाथ भजंत्री को दी गई है। भजंत्री रांची के उपायुक्त और दण्डाधिकारी दोनों पदों को संभालेंगे। साथ ही, बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड सरकार का गठन गुरुवार शाम होते ही रांची उपायुक्त वरूण रंजन का तबादला कर दिया गया है। रांची जिले की जिम्मेवारी मंजूनाथ भजंत्री को दी गई है। भजंत्री रांची के उपायुक्त और दण्डाधिकारी दोनों पदों को संभालेंगे। साथ ही, बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। ज्ञात हो कि इससे पूर्व वे झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS) रांची में कार्यरत थे। वहीं, वरूण रंजन का तबादला करते हुए सरकार ने उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची की जिम्मेवारी सौंपी है। वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram