फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा गौशाला में सुपुत्र के जन्म पर गौ माता को अर्पित हुआ तुला दान

Koderma News: समाज में गौ माता और गौशाला के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। कोडरमा स्थित श्री कोडरमा गौशाला समिति प्रांगण में बुधवार को दिव्या कुमारी ने अपने 1 वर्षीय सुपुत्र कनिष्क मौर्य का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने गौ माता को

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: समाज में गौ माता और गौशाला के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। कोडरमा स्थित श्री कोडरमा गौशाला समिति प्रांगण में बुधवार को दिव्या कुमारी ने अपने 1 वर्षीय सुपुत्र कनिष्क मौर्य का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने गौ माता को गुड़, चोकर और हरा चारा खिलाया तथा सुपुत्र का तुला दान कराया।

गौशाला के सचिव अरुण मोदी ने बताया कि अब लोगों में गौशाला के प्रति नई सोच उभर रही है। वे जन्मदिन, शादी सालगिरह और अन्य शुभ कार्यों को गौ माता की सेवा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जहां लोग पहले यह आयोजन होटलों और लॉन्स में करते थे, अब वे गौशाला परिसर में अच्छे कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

अरुण मोदी ने समाज से अपील की कि अधिक से अधिक लोग गौशाला से जुड़ें और इस प्रकार के कार्यक्रमों से गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मौके पर वरिष्ठ सचिव ओम प्रकाश खेतान, अरुण बौद्ध, आनंद चंद्र, गणनायक मिश्रा, मनोज चौबे, मंटू यादव, शांति देवी, सुनीता देवी, रंजू और राधा देवी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद और सुख-समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram