Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Interesting | बेटे की प्रेमिका को 10 थप्पड़ मारने वाले को 75 हजार रुपये इनाम …सोशल मीडिया पर हंगामा
Interesting

बेटे की प्रेमिका को 10 थप्पड़ मारने वाले को 75 हजार रुपये इनाम …सोशल मीडिया पर हंगामा

थाईलैंड के मशहूर ड्यूरियन व्यापारी अर्नोन रोडथोंग ने अपने बेटे की प्रेमिका के गाल पर 10 थप्पड़ मारने वाले को 75,000 रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
By Samsul HaqueOctober 15, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले मशहूर ड्यूरियन व्यापारी अर्नोन रोडथोंग ने अपने पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो शख्स उनके शादीशुदा बेटे की प्रेमिका के गाल पर 10 थप्पड़ मारेगा, उसे 30,000 थाई बाह्त (करीब 75,000 रुपये) का इनाम दिया जाएगा।

65 वर्षीय रोडथोंग चुमफॉन प्रांत के रहने वाले हैं और थाईलैंड की सबसे बड़ी ड्यूरियन प्रोसेसिंग कंपनी चलाते हैं, जो प्रतिदिन करीब 50 टन ड्यूरियन फल की प्रोसेसिंग करती है। उन्हें देश में “ड्यूरियन टायकून” के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस बार वे अपने बिजनेस नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं।

बेटे की प्रेमिका से जुड़ा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला रोडथोंग के बेटे चाई से जुड़ा है, जो शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। लेकिन उसने एक महिला कर्मचारी से संबंध बनाए जो पहले रोडथोंग के पोते के साथ रिलेशनशिप में थी। बताया गया कि महिला ने पहले कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में नौकरी की और बाद में परिवार के अंदर घुसकर नजदीकियां बढ़ाईं। धीरे-धीरे उसने रोडथोंग के बेटे चाई को अपने जाल में फंसा लिया।

नाराज रोडथोंग ने कहा कि चाई ने अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप है कि वह महिला पैसे देखकर रिश्ते बदलती है और अब उनके परिवार के सम्मान को नुकसान पहुंचा रही है। इसी गुस्से में उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह ऐलान कर डाला।

थप्पड़ मारने का इनाम और कानून

रोडथोंग ने लांग सुवान जिले के लोगों से अपील करते हुए लिखा कि “जो कोई मेरे बेटे की प्रेमिका को गाल पर 10 थप्पड़ मारेगा, उसे मैं 30,000 थाई बाह्त इनाम दूंगा। अगर पुलिस कोई जुर्माना लगाए, तो वह भी मैं अदा करूंगा।”

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपनी बहू को न्याय दिलाना और बेटे को अपनी गलती का एहसास कराना है। थाई कानून के अनुसार, किसी को थप्पड़ या मुक्का मारना “सिंपल असॉल्ट” माना जाता है, जिसके लिए दो साल तक जेल या 40,000 बाह्त जुर्माने की सजा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

रोडथोंग की यह घोषणा वायरल हो गई और देशभर में लोग इसे “पिता की भावनात्मक प्रतिक्रिया” और “कानूनी जोखिम” दोनों नजरिए से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनका बयान अवैध साबित होता है, तो वह सजा भुगतने को तैयार हैं। “मेरी मंशा सिर्फ बेटे को सही राह पर लाने और बहू के सम्मान की रक्षा करने की है,” उन्होंने लिखा।

इस अनोखी घोषणा ने थाईलैंड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहस छेड़ दी है कि क्या निजी पारिवारिक विवादों को इस तरह सार्वजनिक करना सही है या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

RECENT ADDA.

‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर झारखंड, ‘भारत टेक्स 2026’ में छह जीआई टैग

July 14, 2026

Gumla जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में ACB की छापेमारी, दो कर्मी हिरासत में

July 14, 2026

बच्चों के बीच सही अंतराल से बनेगा स्वस्थ और खुशहाल परिवार: उपायुक्त मनीष कुमार का संदेश

July 14, 2026

हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेरा

July 14, 2026

मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक, अनमैप्ड और ASDD मतदाताओं पर चर्चा

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.