फॉण्ट कनवर्टर NEW

कटिहार की बेटी स्मिता शर्मा ने जीता मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स का खिताब

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बरेटा सेमापुर की रहने वाली स्मिता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 का खिताब जीत

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बरेटा सेमापुर की रहने वाली स्मिता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 का खिताब जीत लिया। इस जीत की खबर से कटिहार और बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शिक्षा और परिवार

14 जुलाई 1982 को जन्मी स्मिता शर्मा प्रतिष्ठित बरेटा स्टेट परिवार से हैं। उनके पिता योगेंद्र नारायण चौधरी एक जाने-माने जमींदार हैं। स्मिता ने कटिहार से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री (2001-2004) पूरी की। इसके बाद 2007 में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून से एमसीए की डिग्री हासिल की।

2009 में उनकी शादी हरिद्वार निवासी सॉफ्टवेयर मैनेजर रजत शर्मा से हुई। दोनों की एक बेटी आरना शर्मा है, जो छठी कक्षा में पढ़ती है।

फैशन और करियर का अद्भुत संगम

स्मिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ-साथ शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी काम करती रही हैं। 2017 से 2019 तक उन्होंने स्कूल शिक्षिका के रूप में कार्य किया। 2020 में कैलिफोर्निया जाकर उन्होंने एनजीओ से जुड़कर समाजसेवा शुरू की और 2022 में महिला सशक्तिकरण संस्था के साथ स्क्रम मास्टर के रूप में कार्यभार संभाला।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी पहचान

4 सितंबर 2025 को स्मिता को न्यू जर्सी में आयोजित मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने का निमंत्रण मिला। माय ड्रिम टीवी यूएसए के संस्थापक रश्मि बेदी और जनक बेदी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में स्मिता ने कई राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। 12 सितंबर को फाइनल राउंड में उन्हें मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 का ताज पहनाया गया।

मिस भारत प्रतियोगिता में बनीं जज

21 सितंबर 2025 को स्मिता शर्मा को मिस भारत कनेक्टिकट प्रतियोगिता में जज बनने का मौका मिला, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भी मौजूद थीं। उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

अपने परिवार और सहयोगियों को दिया श्रेय

स्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय पति रजत शर्मा, माय ड्रिम टीवी यूएसए, रश्मि बेदी, जनक बेदी और सहजयोगिनी अर्चना जी को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास ही उनके इस मुकाम तक पहुंचने की असली ताकत हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram