Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड ने जारी की प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची, 15 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
#Trending

लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड ने जारी की प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची, 15 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

By Muzaffar HussainOctober 12, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने यह सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देश पर जारी की।

ज्ञात हो कि इससे पहले 30 जुलाई 2025 को पार्टी की पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। अब दूसरी सूची के साथ कुल 46 पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति का हिस्सा बन गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित तबकों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पिछले कुछ महीनों में भाजपा, कांग्रेस और झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) समेत कई दलों के नेताओं ने लोकहित अधिकार पार्टी का दामन थामा है।

दूसरी सूची में 15 नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है, जिनमें पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरे भी शामिल हैं। श्री साहू ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज बनकर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने का कार्य जारी रखेगी।

दूसरी सूची में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • प्रियरंजन दास (साहेबगंज): प्रदेश संगठन महासचिव
  • अरुण कुमार गुप्ता (राँची): प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची जिला महानगर प्रभारी
  • रामटहल नायक (राँची): प्रदेश सचिव सह कांके विधानसभा प्रभारी
  • महसन मुर्मू (दुमका): प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला प्रभारी
  • एलेइंस हांसदा (पाकुड़): प्रदेश उपाध्यक्ष सह पाकुड़ जिला प्रभारी
  • नंदू साव (हजारीबाग): प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी
  • विश्वेश कुमार मिश्रा (गोड्डा): प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह धनबाद जिला प्रभारी
  • दानेश्वर साहू (राँची): प्रदेश समिति सदस्य सह राँची जिला प्रवक्ता
  • दीपेन साहू (राँची): व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
  • दिलीप साहू (कांके): प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ
  • नंदलाल साव (हजारीबाग): जिला अध्यक्ष, हजारीबाग
  • अशोक राम (राँची): जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)
  • जागो साव (रामगढ़): कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, रामगढ़
  • सूरज यादव (राँची): राँची जिला महामंत्री (ग्रामीण)
  • संतोष कुमार उर्फ सनी ठाकुर (बोकारो): कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, बोकारो

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों में सदस्यता अभियान चलाते हुए तीन माह के भीतर जिला कमेटी का गठन करें। साथ ही अगले सप्ताह से प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.