फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू, 11 नवंबर को मतदान

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस उपचुनाव में 11 नवंबर 2025 को मतदान और 14 नवंबर 2025

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस उपचुनाव में 11 नवंबर 2025 को मतदान और 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी वेबकास्टिंग की जाएगी और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जिनकी निगरानी भी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

श्री कुमार ने यह भी बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है। इसके बाद कुल 300 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता केवल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ही लागू रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और मतदान केंद्र कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram