Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मांझी का अल्टीमेटम: 15 सीटें नहीं मिलीं तो 100 पर ‘HAM’ लड़ेंगे चुनाव
Bihar

मांझी का अल्टीमेटम: 15 सीटें नहीं मिलीं तो 100 पर ‘HAM’ लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को 15 सीटें नहीं मिलीं तो वे 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।
By Samsul HaqueSeptember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा अल्टीमेटम देकर सियासी हलचल मचा दी है। मांझी ने साफ कहा कि अगर उनकी पार्टी को 15 सीटें नहीं दी गईं, तो वे अकेले ही 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

15 नहीं मिलीं तो 100 सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

बोधगया में मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने कहा कि बिहार की हर विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी के 10 से 15 हजार वोटर हैं। ऐसे में उनकी पार्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस बार उनका लक्ष्य हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए कम से कम आठ सीटों पर जीत और कुल वोटों में छह फीसदी हिस्सेदारी जरूरी है। मांझी ने कहा कि पार्टी को बने हुए 10 साल हो चुके हैं और अब तक निबंधित पार्टी बने रहना उनके लिए अपमानजनक है।

मांझी के इस बयान ने एनडीए के सहयोगियों बीजेपी और जेडीयू के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। राजनीतिक हलकों में इसे एनडीए पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि एनडीए में बीजेपी और जेडीयू के अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलएम) शामिल हैं। ऐसे में सीटों का बंटवारा सभी सहयोगियों के बीच बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इससे पहले भी मांझी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी को 20 से 40 सीटें मिलनी चाहिए। अब वे 15 सीटों पर अड़ गए हैं। उनके हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा इस बार किसी भी हाल में अपनी ताकत दिखाने के मूड में है।

बिहार में इस समय चुनावी माहौल गर्म है और मांझी के इस रुख से एनडीए में नई उथल-पुथल मच गई है। अब देखना होगा कि बीजेपी और जेडीयू उनके इस अल्टीमेटम पर क्या रुख अपनाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.