फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध ऑनलाइन बेटिंग केस में उर्वशी और मिमी से ED की पूछताछ

India News: अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया है। दोनों को दिल्ली स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया है। दोनों को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

ईडी की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इन हस्तियों को बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन के बदले कितनी राशि मिली और भुगतान किस माध्यम से किया गया। एजेंसी उनके वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की गहराई से जांच कर रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब हाई-प्रोफाइल चेहरों से पूछताछ हो रही हो। इससे पहले जून 2025 में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में शिखर धवन ने 4 सितंबर को ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था, जबकि अगस्त में सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई थी।

सूत्रों का कहना है कि ईडी इस पूरे अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के मकसद से काम कर रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram